Kangra News: मिठाई खाएंगे दिवाली पर... नए साल में पता चलेगी शुद्धता

धर्मशाला। दिवाली पर मिठाइयां खाने वाले लोगों को उनकी गुणवत्ता का पता लगाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए केवल एक फूड टेस्टिंग लैब होने के कारण सैंपलों की रिपोर्ट आने में कई सप्ताह लग रहे हैं।ऐसे में त्योहार के दौरान बाजारों से लिए जा रहे मिठाइयों, दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूनों की रिपोर्ट समय पर मिलने की संभावना कम है।त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें बाजारों में निरीक्षण कर सैंपल भर रही हैं। कांगड़ा जिले में ही अब तक 200 से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।प्रदेशभर से आने वाले सैंपलों की जांच सोलन जिले के कंडाघाट स्थित एकमात्र फूड टेस्टिंग लैब में की जा रही है। सैंपलों की अधिक संख्या के कारण यहां जांच का दबाव बढ़ रहा है।पिछले साल भी दिवाली के दौरान लिए गए कुछ नमूनों की रिपोर्ट अगले साल आई थी। जांच में गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। रिपोर्ट आने में देरी का असर खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कार्रवाई पर भी पड़ सकता है।यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई जाती है तो समय रहते कार्रवाई करना जरूरी होता है, ताकि उपभोक्ताओं को नुकसान से बचाया जा सके। प्रदेश में दूसरी फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की जरूरत महसूस की जा रही है।कांगड़ा में भी नई लैब खोलने को लेकर काम चल रहा है लेकिन इसे शुरू होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में फिलहाल प्रदेशभर के खाद्य पदार्थों की जांच का जिम्मा कंडाघाट लैब पर ही रहेगा।दो साल से खड़ी हैं फूड सेफ्टी वैन, स्टाफ के अभाव में नहीं हो सका इस्तेमालखाद्य पदार्थों में मिलावट की मौके पर जांच करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने कांगड़ा जिले को दो फूड सेफ्टी वैन उपलब्ध करवाई थीं लेकिन दो साल से अधिक समय बीतने के बावजूद इनका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। दोनों गाड़ियों के लिए आज तक स्टाफ की व्यवस्था नहीं की जा सकी। लंबे समय से बिना इस्तेमाल खड़ी रहने के कारण इनकी बैटरियां तक खराब हो चुकी हैं। यदि इन वैन का संचालन शुरू होता तो विभाग को बाजारों में निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच करने में मदद मिल सकती थी। इससे सैंपलिंग व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ मिलावट पर निगरानी भी बेहतर हो सकती थी। फिलहाल संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद उनका इस्तेमाल नहीं हो पाना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।त्योहारी सीजन के दौरान विभाग की ओर से लगातार मिठाई की दुकानों में निरीक्षण कर सैंपल भरे जा रहे हैं। अभी तक हाल ही में लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। प्रदेश में केवल एक लैब होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। डॉ. सविता ठाकुर, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, कांगड़ा

#WeEatSweetsThisDiwali.TheirPurityWillBeRevealedInTheNewYear. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 01:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: मिठाई खाएंगे दिवाली पर... नए साल में पता चलेगी शुद्धता #WeEatSweetsThisDiwali.TheirPurityWillBeRevealedInTheNewYear. #VaranasiLiveNews