Shahjahanpur News: वाॅलीबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता कल से
अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में दिखेगा महिला खिलाड़ियों का दमसंवाद न्यूज एजेंसीशाहजहांपुर। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन व मंच देने के लिए भारत सरकार की अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अप्रैल के बीच होगा। आयोजन में वाॅलीबॉल व हैंडबॉल के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला ओलंपिक संघ की ओर से दून इंटरनेशनल स्कूल में महिला हैंडबाल व वाॅलीबॉल लीग 25 अप्रैल से प्रारंभ होगी। संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि जिला ओलंपिक संघ ने बालिका हैंडबाल व वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराने की जिम्मेदारी महासचिव आनंदेश्वर पांडेय को दी गई है। इसमें सीनियर वर्ग की बालिका खिलाड़ियों के लिए हैंडबाल प्रतियोगिता होगी। विजेता-उपविजेता टीम को मेडल, प्रमाणपत्र व टीशर्ट दी जाएगी। अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रतिभाग करने वाली टीम अपना आधार, विद्यालय का प्रमाणपत्र अवश्य लेकर आए। बैठक में विनय गुप्ता, नरेंद्र त्यागी, रविंद्र, मयंक मिश्रा, अन्नू त्यागी, योगेंद्र त्यागी, सुमन, दीक्षा का सहयोग रहा।
#VolleyballAndHandballCompetitionsStartTomorrow #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 14:15 IST
Shahjahanpur News: वाॅलीबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता कल से #VolleyballAndHandballCompetitionsStartTomorrow #VaranasiLiveNews
