कोहली बनाम रूट: सचिन के रिकॉर्ड की दौड़ में कौन आगे? कैसे हैं दोनों दिग्गजों के आंकड़े; क्या टूटेगा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने पिछली 16 वनडे पारी में चार बार शतक का आंकड़ा छुआ है। कुछ दिन पहले ऑकलैंड में अपने 38वें जन्मदिन से पहले कोहली ने जिस अंदाज में 74 रन की पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेली, वो 20-22 साल के युवाओं को भी ईर्ष्या में डाल सकता है। ऐसे में फिर एक बार चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कोहली जल्द ही सचिन तेंदुलकर के 'शतकों के शतक' यानी 100 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। ठीक ऐसी ही रेस में इंग्लैंड के जो रूट भी बने हुए हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन वाला बल्लेबाज बनने का सचिन तेंदुलकर का शिखर छूने निकले हैं। शिखर छूने के करीब पहुंचे रूट के सामने सचिन के शतकों का रिकॉर्ड भी है। हालांकि 35 साल 314 दिन के रूट के सामने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान सचिन के 51 टेस्ट शतक को छूने की चुनौती है। कोहली और रूट को अपने दौर के 'फैब-4' यानी सबसे बड़े चार दिग्गजों में गिना जाता है। ऐसे में हर किसी के मन में यह जानने की इच्छा रहती है कि इनमें से कौन सचिन के रिकॉर्ड को छूने वाला पहला खिलाड़ी बनेगा।
#CricketNews #National #ViratKohliVsJoeRoot #SachinTendulkarRecord #ViratKohli #JoeRoot #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 10, 2026, 04:49 IST
कोहली बनाम रूट: सचिन के रिकॉर्ड की दौड़ में कौन आगे? कैसे हैं दोनों दिग्गजों के आंकड़े; क्या टूटेगा रिकॉर्ड #CricketNews #National #ViratKohliVsJoeRoot #SachinTendulkarRecord #ViratKohli #JoeRoot #VaranasiLiveNews
