Bareilly News: जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

आंवला तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने अवैध खनन और भारी वाहनों के बेरोकटोक आवागमन को इसका मुख्य कारण बताया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उनकी सुनवाई न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है।राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जय गोविंद ने बताया कि डरुआपुर गांव से आंवला-अलीगंज मार्ग तक का संपर्क मार्ग खनन माफियाओं के कारण खराब हुआ है। इस्माइलपुर में बने कारखानों के ठेकेदारों की ओर से अवैध खनन कराकर इस सड़क पर रात-दिन डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजारी जाती हैं। इस संपर्क मार्ग का उपयोग भिंडौरा, गिधौली कुडरिया, नैनपुर सहित 12-14 गांवों के ग्रामीण करते हैं। देवचरा मंडी जाने वाले किसान भी इसी सड़क से होकर गुजरते हैं।नहीं हुई सुनवाई, समस्या बरकरारग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और एमएलसी कुंवर महाराज सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। संपूर्ण समाधान दिवस में भी मोहन सिंह, प्रवीण कुमार, मुनेंद्र पाल, मुनेश पाल समेत कई ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। हालांकि, इन सभी प्रयासों का नतीजा शून्य निकला है। ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं की गईं। समस्या जस-की-तस बनी हुई है।

#VillagersUpsetOverDilapidatedRoad #WarnOfElectionBoycott #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी #VillagersUpsetOverDilapidatedRoad #WarnOfElectionBoycott #VaranasiLiveNews