Bareilly News: संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
बहेड़ी के गांव मितीपुर के जंगल में शुक्रवार सुबह संरक्षित पशुओं के अवशेष कट्टों में मिले। इसपर ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी जताई। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने मांस के नमूने लेकर अवशेषों को दफना दिया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है। मितीपुर के लोग सुबह की सैर के लिए निकले तो जंगल में नहर के किनारे तीन-चार कट्टों में संरक्षित पशुओं का मांस देखा। सूचना पर गो रक्षा दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, युवा जिलाध्यक्ष रजत पंडित, शानू गंगवार समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करके मांस के नमूने लिए। इसके बाद अवशेषों को दफना दिया गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवादवर्जन,प्रथम दृष्टया ये अवशेष गो मांस के प्रतीत हो रहे हैं। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - अरुण कुमार सिंह, सीओ, बहेड़ी000000000000गाय पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपआंवला। सोशल मीडिया पर गाय के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता मोहल्ला खेड़ा निवासी अवधेश मौर्य ने बताया कि मोहल्ला तेली निवासी आरोपी इरफान पठान ने फेसबुक आईडी पर गाय के बारे में अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी की है। इसके स्क्रीनशॉट भी दिखाए हैं। इंस्पेक्टर बीनू चौरी ने आरोपी को नामजद किया है। संवाद
#VillagersCreatedRuckusAfterFindingRemainsOfProtectedAnimals #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 02:55 IST
Bareilly News: संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा #VillagersCreatedRuckusAfterFindingRemainsOfProtectedAnimals #VaranasiLiveNews
