Mandi News: तांदी पंचायत के अस्तित्व को लेकर संशय में ग्रामीण
तांदी पंचायत के अस्तित्व को लेकर संशय में ग्रामीणसमिति ने पंचायत को यथावत रखने की सरकार से लगाई गुहारसंवाद न्यूज एजेंसी मंडी। नेता जी सुभाष ग्रामीण विकास समिति तांदी की बैठक वीरवार को गांव तांदी में समिति के अध्यक्ष लाभ सिंह जम्बाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने नवगठित ग्राम पंचायत तांदी को यथावत रखने की गुहार लगाई। कहा कि नवगठित ग्राम पंचायत तांदी के मतदाता वर्तमान में दुविधा में हैं। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि क्या उनकी नई पंचायत अस्तित्व में बनी रहेगी या उन्हें अपने कार्यों के लिए पुन 15 किलोमीटर दूर पुरानी पंचायत जनेड़ के चक्कर काटने पड़ेंगे। समिति ने स्पष्ट किया कि तांदी पंचायत के गठन के लिए क्षेत्र की जनता ने लंबा संघर्ष किया है। नई पंचायत में मतदाता सूची के निरीक्षण के संदर्भ में ग्रामसभा का सफल आयोजन भी हो चुका है और स्थानीय लोग अपने नए प्रतिनिधियों को चुनने के लिए बेहद उत्साहित हैं, लेकिन अब पंचायत के अस्तित्व पर मंडराते बादलों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।समिति ने सरकार से मांग की है कि जनहित और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए तांदी ग्राम पंचायत को अस्तित्व में ही रखा जाए। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि जनता का हित नई पंचायत के साथ जुड़ा है। सरकार से आग्रह करते हैं कि तांदी पंचायत को यथावत रखकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।
#VillagersAreSkepticalAboutTheExistenceOfTandiPanchayat. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 17:35 IST
Mandi News: तांदी पंचायत के अस्तित्व को लेकर संशय में ग्रामीण #VillagersAreSkepticalAboutTheExistenceOfTandiPanchayat. #VaranasiLiveNews
