मानसरोवर तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम; VIDEO
मानसरोवर तालाब में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुगलसराय थाना क्षेत्र के कसाब महाल निवासी जाहिद (18), पुत्र स्वर्गीय जिलानी शाह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार अनिल कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान आलू मिल चौकी इंचार्ज अनिल यादव भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में तालाब में डूबा। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मानसरोवर तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम; VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 14:31 IST
मानसरोवर तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम; VIDEO #VaranasiLiveNews
