करनाल में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल और धुंध

करनाल में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में धुंध का असर देखने को मिला। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। दिन के समय धूप नहीं निकलने और बादलों के छाए रहने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक रहा। मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं।

करनाल में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल और धुंध #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 14, 2026, 11:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


करनाल में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल और धुंध #VaranasiLiveNews