भटक रहे मतदाता, बूथों से पड़ रहा लाैटना
जानकारी नहीं होने के कारण कई मतदाता आधे अधूरे कागजात लेकर बीएलओ के पास पहुंचे। इस कारण उनको वापस लौटना पड़ा। संविलियन विद्यालय गजरौला में पांच बीएलओ बैठे। जिनको आंबेडकर और जलाल नगर वार्ड के मतदाताओं के वोट में हो गई गलती के संशोधन, सत्यापन करने और नए वोट बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यहां पर बीएलओ उमा देवी, तनु गोयल, दीपिका रानी, दीपक कुमारी ने मतदाताओं के वोट में जो खामी रह गई थी, उसे दुरुस्त कराया। सुबह करीब 11.30 बजे तक छह-सात मतदाता ही संशोधन कराने और नए बनवाने आए थे।
भटक रहे मतदाता, बूथों से पड़ रहा लाैटना #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 19:20 IST
भटक रहे मतदाता, बूथों से पड़ रहा लाैटना #VaranasiLiveNews
