खजूरी खास हत्याकांड: समीर की हत्या को गैंगवार से जोड़कर देख रही पुलिस, पुरानी वारदातों की कड़ियां जुड़ीं

खजूरी खास में सोमवार शाम दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के सामने जिस समीर उर्फ भूरा नामक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है, पुलिस सूत्रों का दावा है कि उसका संबंध गैंगस्टर हारून सैफी के गिरोह से था। सूत्रों का दावा है कि समीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। हाल ही में जिला पुलिस ने उसे एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस को आशंका है कि समीर की हत्या के पीछे नसीम उर्फ नसीम दुर्रानी गैंग का हाथ हो सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नसीम दुर्रानी और हारून सैफी गैंग के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही है। दोनों गिरोहों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर कई बार टकराव हो चुका है। अब यह दुश्मनी खूनी संघर्ष में बदलती नजर आ रही है। पुलिस इस मामले को गैंगवार से जोड़कर भी जांच कर रही है। दोनों गिरोहों के बीच दुश्मनी में पहले भी दो लोगों की जान जा चुकी है। 26 मई को खजूरी खास इलाके में राजा मेवाती उर्फ अक्की डॉन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अक्की हारून का मामा था। इसके तीन सप्ताह बाद 15 जून को दयालपुर के नेहरू विहार इलाके में राशिद पानी वाला की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। राशिद नसीम दर्रानी का करीबी और उसका फाइनेंसर बताया जाता था। पुलिस ने राशिद हत्याकांड में पहले अयान उर्फ आकिब और इमरान को गिरफ्तार किया था। दोनों ही आरोपी राजा मेवाती गिरोह से जुड़े हुए थे। राशिद हत्याकांड में फरार चल रहे हारून उर्फ सैफी को पुलिस की टीम 23 जून को मुठभेड़ के बाद सिग्नेचर ब्रिज के पास से दबोचा था। बदला लेने के लिए उसने राशिद पानी वाला की हत्या की थी। अब समीर की हत्या को दोनों गैंग के बीच चल रही गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों गैंग के बदमाश एक दूसरे की जान के प्यासे बने हुए हैं। अब तक दोनों ओर से कई हमलों की जानकारी पुलिस को मिली है।

#CityStates #DelhiNcr #KhajuriKhasMurderCase #DelhiPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 17, 2026, 01:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




खजूरी खास हत्याकांड: समीर की हत्या को गैंगवार से जोड़कर देख रही पुलिस, पुरानी वारदातों की कड़ियां जुड़ीं #CityStates #DelhiNcr #KhajuriKhasMurderCase #DelhiPolice #VaranasiLiveNews