VIDEO: यूपी बोर्ड परीक्षा: अयोध्या में परीक्षार्थियों पर हुई पुष्पवर्षा, 115 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा

अयोध्या में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से शुरू हुई हैं। ये परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। जनपद में इस वर्ष करीब 75 हजार छात्र-छात्राएं 115 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वॉइस रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था की गई है। कई स्कूलों में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। परीक्षार्थी उत्साहित दिखे। सुबह 8.30 बजे से बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली की शुरुआत हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 115 परीक्षा केंद्रों पर 39,846 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी व्यवस्था की गई थी। प्रवेश से पहले सभी विद्यार्थियों की सघन जांच की गई, जिसमें प्रवेश पत्र, पहचान पत्र शामिल रही। किसी भी छात्र को प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। केंद्रों के बाहर और भीतर निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहे।

VIDEO: यूपी बोर्ड परीक्षा: अयोध्या में परीक्षार्थियों पर हुई पुष्पवर्षा, 115 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 09:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: यूपी बोर्ड परीक्षा: अयोध्या में परीक्षार्थियों पर हुई पुष्पवर्षा, 115 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा #VaranasiLiveNews