Panipat News: मन्ने ग्यारस पे बुला ले, खाटू धाम पे... भजनों पर झूमे श्रद्धालु
पानीपत। मन्ने ग्यारस पे बुला ले, खाटू धाम पे, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, खाटू आना मन्ने अच्छा लागे से, श्याम काम करे डंके की चोट पे, लेने आजा खाटूवाले रींगस के उस मोड़ पे, हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा हैं भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। रविवार को मौका रहा सेक्टर-25 में श्री नवयुवक खाटू श्याम मित्र मंडल के पांचवें श्री श्याम संकीर्तन का। जिसमें भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपनी मनमोहक भजनों पर श्रद्धालुओं को नचाया और बाबा श्याम को रिझाने की कोशिश की। साथ ही गायक उमा लहरी, भगवान दीक्षित और साहिल शर्मा ने मंत्रमुग्ध भजनों की प्रस्तुति दी। मंडल के सदस्य अमित जैन ने बताया कि मंडल द्वारा रविवार को पांचवें श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम पांच बजे गणेश वंदना से शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शहरी विधायक प्रमोद विज रहे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र श्याम बाबा का सुंदर सजा दरबार रहा। भजन गायक जयपुर से उमा लहरी, भगवान दीक्षित, पानीपत से साहिल शर्मा और चंडीगढ़ से कन्हैया मित्तल रहे। भजन गायक कन्हैया मित्तल ने मन्ने ग्यारस पे बुला ले, खाटू धाम पे, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, खाटू आना मन्ने अच्छा लागे से, श्याम काम करे डंके की चोट पे, लेने आजा खाटूवाले रींगस के उस मोड़ पे, हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा हैं आदि भजनों के माध्यम से श्याम बाबा को रिझाने की कोशिश की और श्रद्धालुओं ने मनमोहक भजनों पर सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर तरुण गर्ग, अभिषेक जैन, सचिन जैन, रमेश गुप्ता, मनीष जैन, योगेश कटारिया और अतुल बंसल उपस्थित रहे।
#Songs(bhajans). #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 01:21 IST
Panipat News: मन्ने ग्यारस पे बुला ले, खाटू धाम पे... भजनों पर झूमे श्रद्धालु #Songs(bhajans). #VaranasiLiveNews
