VIDEO: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, जुबिली कॉलेज पहुंचे परीक्षार्थियों का हुआ स्वागत
आज राजधानी के 121 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों स्वागत किया गया। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया यहां पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर और स्टॉप लगाए गए हैं। छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत समाधान किया जाएगा। बता दें राजधानी 1,03,088 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहें । इनमें हाईस्कूल में 51,907 और इंटरमीडिएट 51,181 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 121 केंद्र, बाह्य केंद्र और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। 8000 से अधिक कैमरे और 4000 से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। अभी सुबह पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी है।
VIDEO: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, जुबिली कॉलेज पहुंचे परीक्षार्थियों का हुआ स्वागत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 09:19 IST
VIDEO: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, जुबिली कॉलेज पहुंचे परीक्षार्थियों का हुआ स्वागत #VaranasiLiveNews
