VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
अंबेडकरनगर जिले के भीटी क्षेत्र स्थित दुबाने का पूरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। उपमुख्यमंत्री ने कथा स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने कथा श्रवण किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजक कटेहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 16:58 IST
VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल #VaranasiLiveNews
