VIDEO: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षाएं, परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी कराने के लिए पूरी तैयारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां गई हैं। इस वर्ष जिले में कुल 71,998 छात्र-छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत हैं। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 27 सेक्टर, 114 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिसका सीधा नियंत्रण कंट्रोल रूम से जा रहा है। सुबह पहली पाली में हाई स्कूल के बच्चों की हिंदी विषय की परीक्षा हो रही है इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश किया गया शहर के बीएन इंटर कॉलेज समेत अन्य सेंटर पर सुरक्षा केप्रबंध किए गए हैं। सचल दल से लेकर अधिकारियों की टीम निरीक्षण कर रही है।
VIDEO: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षाएं, परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी कराने के लिए पूरी तैयारी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 09:20 IST
VIDEO: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षाएं, परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी कराने के लिए पूरी तैयारी #VaranasiLiveNews
