VIDEO: सिलिंडर की किल्लत: केवाईसी के लिए गैस पाइप खरीदने का बना रहे दबाव, लोगों में आक्रोश
जलालपुर तहसील क्षेत्र के रामगढ़ रोड स्थित इंडेन गैस सर्विस पर ईकेवाईसी को लेकर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लोग एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूद उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि केवाईसी के नाम पर उनसे जबरन गैस पाइप खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बिना पाइप खरीदे केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका केवाईसी पूरा नहीं हो पाया है। वहीं जिनका केवाईसी हो चुका है, उन्हें गैस सिलेंडर की बुकिंग में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
VIDEO: सिलिंडर की किल्लत: केवाईसी के लिए गैस पाइप खरीदने का बना रहे दबाव, लोगों में आक्रोश #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 23, 2026, 15:15 IST
VIDEO: सिलिंडर की किल्लत: केवाईसी के लिए गैस पाइप खरीदने का बना रहे दबाव, लोगों में आक्रोश #VaranasiLiveNews
