VIDEO: संकट मोचन हनुमान किला में श्रीराम महायज्ञ आरंभ, गूंजा राम नाम

नव संवत्सर के पावन अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या स्थित संकट मोचन हनुमान किला में श्रीराम महायज्ञ, नवाह पारायण, राम नाम संकीर्तन और श्रीराम कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक पंचांग पूजन, वेदी पूजन और अरणी मंथन के साथ अग्निदेव का आवाहन किया गया, जिसके बाद श्रीराम महामंत्र के साथ हवन आहुतियां प्रारंभ हुईं। आयोजन संत बर्फानी दादा व पीठाधीश्वर महंत परशुराम दास के संयोजन में हो रहा है। यज्ञाचार्य आचार्य कुलदीप तिवारी ने बताया कि सवा लाख श्रीराम महामंत्र की आहुतियां दी जाएंगी। संध्या कथा में महंत गणेश दास ने श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला। समापन पर महंत जयराम दास ने आरती कर प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में देशभर से आए संत-श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है।

VIDEO: संकट मोचन हनुमान किला में श्रीराम महायज्ञ आरंभ, गूंजा राम नाम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: संकट मोचन हनुमान किला में श्रीराम महायज्ञ आरंभ, गूंजा राम नाम #VaranasiLiveNews