VIDEO: राजेपुर में सूर्यवंश क्षत्रिय समाज का महाकुंभ संपन्न, एकता व शिक्षा पर जोर

पूरा बाजार। क्षेत्र के राजेपुर में सूर्यवंश क्षत्रिय समाज का विशाल महाकुंभ एवं महापंचायत आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न जिलों से आए लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर भगवान बक्श सिंह तथा अभय सिंह ने किया। वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। महापंचायत की अध्यक्षता गुरु प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है और एकता समय की जरूरत है। मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने सूर्यवंशी परंपरा को सेवा, संरक्षण और सहयोग का प्रतीक बताते हुए समाज से भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया तथा अंत में भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

VIDEO: राजेपुर में सूर्यवंश क्षत्रिय समाज का महाकुंभ संपन्न, एकता व शिक्षा पर जोर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: राजेपुर में सूर्यवंश क्षत्रिय समाज का महाकुंभ संपन्न, एकता व शिक्षा पर जोर #VaranasiLiveNews