Video: लखनऊ में आज जलेगा 75 फीट ऊंचा हाईटेक रोबोटिक रावण, सिर करेगा मूवमेंट
राजधानी में आज विजयादशमी का पर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। शहर के बड़े आयोजनों के साथ गली-मोहल्लों में भी रावण के छोटे-छोटे पुतलों का दहन किया जाएगा। हालांकि, सबसे बड़ा आकर्षण ऐशबाग रामलीला मैदान में होगा, जहां इस बार 75 फीट ऊंचा हाईटेक रोबोटिक रावण तैयार किया गया है। इस रावण की खासियत यह है कि दहन से पहले इसका सिर मूवमेंट करेगा। पुतले को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। इस बार पुतले पर सामाजिक संदेश भी लिखे गए हैं। इनमें राष्ट्र-विरोधी, सनातन-विरोधी और नक्सली मानसिकता का नाश हो जैसे स्लोगन शामिल हैं। ऐशबाग रामलीला मैदान में शाम 7:30 बजे रामलीला के अंतिम दिन श्रीराम के लंका प्रस्थान के मंचन के बाद रावण वध और पुतला दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है।
Video: लखनऊ में आज जलेगा 75 फीट ऊंचा हाईटेक रोबोटिक रावण, सिर करेगा मूवमेंट #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 15:03 IST
Video: लखनऊ में आज जलेगा 75 फीट ऊंचा हाईटेक रोबोटिक रावण, सिर करेगा मूवमेंट #VaranasiLiveNews
