VIDEO: कबाड़ी की दुकान पर ट्रक से बरामद हुईं सरकारी किताबें, मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट का ट्रक पुलिस ने कब्जे में लिया
बहराइच। सर्व शिक्षा अभियान की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए मंगलवार को शहर से सटे मेटकहा मोड़ के पास एक कबाड़ी की दुकान से सरकारी पुस्तकें बरामद की गईं। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क वितरित की जाने वाली वर्ष 2026-27 सत्र की किताबें एक ट्रक में लदी मिलीं। इन पुस्तकों को कबाड़ के भाव में बेंचने के लिए लाया गया था। कबाड़ी के दुकान पर सरकारी पुस्तकों से भरी ट्रक पहुंचने की जानकारी मिलने पर जिलााधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। बरामद ट्रक संख्या यूपी 21 एफटी 8485 मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है। जिलााधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया सभी पुस्तकें वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रतीत हो रही हैं। हालांकि ये किताबें कहां से लाई गईं, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस के पहुंचने पर कबाड़ी दिलशाद और ट्रक चालक दोनों मौके से भाग निकले। रामगांव पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया है। जिले के भंडार गृह में सुरक्षित हैं पुस्तकें बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों के लिए आई सभी पुस्तकें भंडार गृह में सुरक्षित रखी गई हैं। ऐसे में कबाड़ी की दुकान पर मिली किताबें कहां से आईं, इसकी गहन जांच की जा रही है। चूंकि ट्रक मुरादाबाद का है, इसलिए आसपास के जनपदों से भी संपर्क किया जा रहा है। जांच के लिए गठित हुई कमेटी जिलााधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि एहतियातन पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
VIDEO: कबाड़ी की दुकान पर ट्रक से बरामद हुईं सरकारी किताबें, मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट का ट्रक पुलिस ने कब्जे में लिया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 16:58 IST
VIDEO: कबाड़ी की दुकान पर ट्रक से बरामद हुईं सरकारी किताबें, मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट का ट्रक पुलिस ने कब्जे में लिया #VaranasiLiveNews
