VIDEO: जंक्शन पर रेलवे कर्मियों की बैठक, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग
सुल्तानपुर स्थानीय जंक्शन पर रेलवे कर्मचारी संगठनों ने बैठक व प्रेस वार्ता कर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और रेलवे के निजीकरण के प्रयासों का विरोध किया। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं है। साथ ही विभाग में खाली पद न भरे जाने और उन्हें सरेंडर करने की नीति पर भी नाराजगी जताई। बैठक में ट्रैकमैन व फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्य के घंटों पर चर्चा हुई। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो बड़ा आंदोलन और हड़ताल की जाएगी।
VIDEO: जंक्शन पर रेलवे कर्मियों की बैठक, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 23, 2026, 15:15 IST
VIDEO: जंक्शन पर रेलवे कर्मियों की बैठक, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग #VaranasiLiveNews
