VIDEO: हैदरगढ़ में लग्जरी कार सवारों की दबंगई, पीड़ित को ही थाने में बैठाने पर भड़के लोग; कोतवाली गेट पर धरना

बाराबंकी। हैदरगढ़ कस्बा हैदरगढ़ के मुख्य चौराहे पर शनिवार देर रात लग्जरी कार सवार 10-12 लोगों द्वारा एक बाइक सवार युवक की पिटाई किए जाने और शिकायत के बाद पुलिस द्वारा पीड़ित को ही थाने में बैठाने से आक्रोशित लोगों ने कोतवाली गेट पर धरना दे दिया। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार रानापुर गांव निवासी प्रवीण रावत शनिवार रात करीब 12 बजे रायबरेली जनपद के हलोर से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह कस्बा हैदरगढ़ के मुख्य चौराहे पर पहुंचे, वहां पहले से खड़े चार-पांच लग्जरी वाहनों में सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया और कथित रूप से मारपीट की। पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे ही थाने में बैठा लिया और कार्रवाई की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन आलोक तिवारी, रानापुर के पूर्व प्रधान जतिन चौधरी, आशाराम बारा, चांदनी रावत सहित अन्य लोग कोतवाली पहुंचे और परिसर में धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

VIDEO: हैदरगढ़ में लग्जरी कार सवारों की दबंगई, पीड़ित को ही थाने में बैठाने पर भड़के लोग; कोतवाली गेट पर धरना #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: हैदरगढ़ में लग्जरी कार सवारों की दबंगई, पीड़ित को ही थाने में बैठाने पर भड़के लोग; कोतवाली गेट पर धरना #VaranasiLiveNews