VIDEO: बकरी चराने गई महिला पर हमला, हालत गंभीर

इकौना। ग्राम पंचायत खरगौरा गणेश निवासी रमजाना बेगम (44) रविवार की शाम घर से बकरी चराने गई थी। इस दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रमजाना गंभीर रूप से घायल हो गई और लहूलुहान होकर गिर गई। रमजाना की चीख सुन ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।

VIDEO: बकरी चराने गई महिला पर हमला, हालत गंभीर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 15:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बकरी चराने गई महिला पर हमला, हालत गंभीर #VaranasiLiveNews