VIDEO: बाबा बाजार में सनातन चेतना पद यात्रा व सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के तत्वावधान में रविवार को प्रातः बाबा बाजार पुलिस स्टेशन के सामने “सनातन चेतना पद यात्रा एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त जाति-पाति, अमीरी-गरीबी, ऊँच-नीच जैसी कुरीतियों को समाप्त कर आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। पद यात्रा के माध्यम से जनजागरण का संदेश दिया जाएगा तथा विभिन्न वर्गों और समुदायों के प्रतिनिधियों, नेतृत्वकर्ताओं एवं विचारकों को एक मंच पर आमंत्रित किया गया है। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिउक एकता,समानता और पारस्परिक सहयोग पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन इन्द्रेश कौशिक जी महाराज,राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 राकेश कुमार सनातनी, निर्मल शर्मा, तेज तिवारी, राकेश तिवारी, परमानन्द शुक्ल, सनातनी हरिशंकर पाण्डेय, अमित कुमार सनातनी सहित अन्य मौजूद रहे।

VIDEO: बाबा बाजार मेंसनातन चेतना पद यात्रा व सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 16:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बाबा बाजार मेंसनातन चेतना पद यात्रा व सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन #VaranasiLiveNews