VIDEO: अयोध्या: पौराणिक मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की लाइन

बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के बैती कला ग्राम पंचायत में स्थित पौराणिक मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। भजन कीर्तन और भगवान शिव के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। मंदिर पत्थर में कई जगह हवन पूजन और धार्मिक अनुष्ठान भी किया गया सुरक्षा व्यवस्था को हैदरगंज पुलिस मौजूद रही। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह राजपूत, प्रधान अनिल सिंह राजपूत, समाजसेवी बबलू दुबे, बंटी सिंह, उत्सव सिंह, संतोष सोनी, रेखा सोनी, संजीव जायसवाल, अखिलेश सिंह सहित तमाम स्थानीय श्रद्धालु व्यवस्था में मौजूद रहे। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

VIDEO: अयोध्या: पौराणिक मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की लाइन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 16:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: अयोध्या: पौराणिक मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की लाइन #VaranasiLiveNews