Video: अचानक बदला मौसम, बूंदाबांदी व ठंडी हवा से गर्मी से राहत
लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। पिछले दस दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज ठंडी हवाएं चलीं और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम सुहाना कर दिया। दोपहर में ही शाम जैसा नजारा दिखा। स्कूल छुट्टी के समय बच्चे धूप से बचने के बजाय ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। पेड़ों पर रहने वाले पक्षी भी घोंसलों की ओर लौटते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार यह राहत कुछ दिनों की है, इसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा।
Video: अचानक बदला मौसम, बूंदाबांदी व ठंडी हवा से गर्मी से राहत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 10:05 IST
Video: अचानक बदला मौसम, बूंदाबांदी व ठंडी हवा से गर्मी से राहत #VaranasiLiveNews
