VIDEO: 406 परीक्षार्थियों दी परीक्षा, पहले दिन 165 रहे अनुपस्थित
अयोध्या। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के जरिए जिले में संचालित मुंशी, मौलवी (सेकंडी फारसी एवं अरबी) और आलिम (सीनियर सेकंडी फारसी एवं अरबी) की परीक्षा तीन केंद्रों पर दो पाली में संपन्न हुई। सोमवार को प्रथम पाली में पंजीकृत 410 छात्र-छात्राओं में से 279 उपस्थित रहे, 131 अनुपस्थित पाए गए, वहीं, द्वितीय पाली में 161 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 127 उपस्थित रहे और 34 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सचल दल ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया गया और किसी भी परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधनों के प्रयोग या नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गईं।
VIDEO: 406 परीक्षार्थियों दी परीक्षा, पहले दिन 165 रहे अनुपस्थित #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 18:55 IST
VIDEO: 406 परीक्षार्थियों दी परीक्षा, पहले दिन 165 रहे अनुपस्थित #VaranasiLiveNews
