VIDEO: 110 केंद्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, पहली पाली में हिंदी का पेपर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जिले के 110 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 42,722 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है और प्रवेश द्वार पर छात्रों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज , राजकीय बालिका इंटर कॉलेज , फतेहपुर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर, जैदपुर के नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर तथा मसौली स्थित रफी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज मसौली समेत सभी केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई।

VIDEO: 110 केंद्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, पहली पाली में हिंदी का पेपर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 09:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: 110 केंद्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, पहली पाली में हिंदी का पेपर #VaranasiLiveNews