VIDEO: सैफई बाईपास पर दिनदहाड़े फायरिंग, सब्जी विक्रेता के पैर में लगी गोली
करहल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सैफई बाईपास मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार एक आरोपी ने सब्जी विक्रेता को गोली मार दी। गोली विक्रेता के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव एमनपुर निवासी दशरथ पुत्र अजुद्दी, जो फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करते हैं, शुक्रवार सुबह किरथुआ मंडी से सब्जी खरीदकर अपनी मोपेड से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह सैफई बाईपास मार्ग पर एमनपुर कट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उन पर फायर कर दिया। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
VIDEO: सैफई बाईपास पर दिनदहाड़े फायरिंग, सब्जी विक्रेता के पैर में लगी गोली #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 15:46 IST
VIDEO: सैफई बाईपास पर दिनदहाड़े फायरिंग, सब्जी विक्रेता के पैर में लगी गोली #VaranasiLiveNews
