जल जीवन मिशन, तीन साल पूर्व वारसाबाद में पंपसेट लगाने के बाद कोई काम नहीं
जल जीवन मिशन किस तरह अपने कार्य के लिए बेपरवाह है, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि तीन साल पूर्व पंपसेट लगवा कर उसकी सुध तक नहीं ली, पाइप लाइन बिछाने का काम तो शुरू तक नहीं किया गया। पंपसेट पर खर्च किए लाखों रुपये बर्बाद होने के कगार पर हैं। वारसाबाद गांव में लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए तीन साल पूर्व ओवरहैड टैंक बनाने की कवायद शुरू की गई। इसके लिए गांव से करीब एक किमी दूर खेतों के बीच भूमि पर पंपसेट लगा दिया। उसके बराबर में ही ओवरहैड टैंक बनाने के लिए खोदाई कर नींव भर दी गई। गांव में कुछ पाइप लाइन बिछा दी गई। ग्रामीणों को उम्मीद हुई कि जल्द ही स्वच्छ पेयजल मिलेगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। गांव निवासी महेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, लेखराज सिंह, अमर सिंह, डाल चंद, हरि सिंह, अमित कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने पंपसेट लगवाने के बाद कोई सुध नहीं ली। जो काम कराया था, उस पर खर्च हुए लाखों रुपये भी बर्बाद हो गए। पंपसेट चलने से पहले ही खराब हो चुका है। ओवरहैड टैंक के लिए की गई खोदाई में मिट्टी भर गई हैै। ग्रामीण अपने संसाधनों सेे पेयजल का इंतजाम कर रहे हैं। अभी सर्दी हैै। पानी की जरूरत कम पड़ रही है, लेकिन भीषण गर्मी में यह दिक्कत और बढ़ सकती है।
जल जीवन मिशन, तीन साल पूर्व वारसाबाद में पंपसेट लगाने के बाद कोई काम नहीं #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 19:11 IST
जल जीवन मिशन, तीन साल पूर्व वारसाबाद में पंपसेट लगाने के बाद कोई काम नहीं #VaranasiLiveNews
