सोनीपत: शॉपिंग कर लौट रही दो महिला को बेसुध कर निकाली कान की बाली, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

कच्चे क्वार्टर बाजार से खरीदारी कर लौट रही दो महिलाओं को बेसुध कर शातिर बदमाशों ने कान की सोने की बाली निकाल ली। हैरानी की बात है कि दोनों महिलाओं काफी देर तक इसके बारे में कुछ पता ही नहीं चला। घटना 16 मार्च की है। उस वक्त पीड़ित ने पुलिस को मौखिक शिकायत दी थी। अब उन्होंने लिखित शिकायत देकर थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शहर के मयूर विहार निवासी पीड़ित महिला मीनू के पति राकेश ने बताया कि उसकी पत्नी और जानकार महिला पम्मी 16 मार्च की दोपहर करीब एक बजे कच्चे क्वार्टर बाजार में सामान खरीदने के लिए गई थी। करीब 4 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने फोन किया तो घटनाक्रम का पता चला। पीड़िता मीनू ने बताया कि जब वह कच्चे क्वार्टर बाजार से निकलकर मंदिर के पास पहुंची तो वहां पहले से दो महिलाएं और एक पुरुष मौजूद थे। उन्होंने एक महिला को गरीब बताते हुए मदद की अपील की और बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान एक महिला ने रुमाल निकालकर दोनों के चेहरे के सामने झटक दिया, जिससे वे हो गईं और उन्हें कुछ समझ नहीं आया। मौका पाकर आरोपियों ने दोनों महिलाओं के कानों में पहने सोने की बाली उतार लिए और वहां से चली गई। कुछ समय बाद जब उन्हें होश आया तो उन्हें अपने साथ हुई वारदात का एहसास हुआ। यही नहीं, इस दौरान वे दोनों वहां से भटकर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई, जबकि उन्हें दूसरी ओर मयूर विहार जाना था।

सोनीपत: शॉपिंग कर लौट रही दो महिला को बेसुध कर निकाली कान की बाली, सामने आई सीसीटीवी फुटेज #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोनीपत: शॉपिंग कर लौट रही दो महिला को बेसुध कर निकाली कान की बाली, सामने आई सीसीटीवी फुटेज #VaranasiLiveNews