फतेहाबाद में महाराजा अजमीढ़ चौक का होगा निर्माण, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
शहर के थाना रोड पर पार्किंग के बाहर महाराजा अजमीढ़ के नाम से चौक का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को चौक निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। भूमि पूजन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने किया। इस दौरान सुनार समाज के लोगों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रवीण जोड़ा ने कहा कि महाराजा अजमीढ़ का समाज और इतिहास में विशेष स्थान है। उनके नाम पर चौक का निर्माण होना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों का नामकरण करने से आने वाली पीढ़ियों को उनके इतिहास और योगदान की जानकारी मिलती है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने चौक निर्माण को लेकर खुशी जताई और इसे समाज के लिए सम्मान की बात बताया।
फतेहाबाद में महाराजा अजमीढ़ चौक का होगा निर्माण, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 08:10 IST
फतेहाबाद में महाराजा अजमीढ़ चौक का होगा निर्माण, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन #VaranasiLiveNews
