ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो दोस्त, एक की मौत; VIDEO
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जितेंद्र विश्वकर्मा (18) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी अजय गुप्ता (18) को भी गंभीर चोट आई। उसे नेहरू अस्पताल जयंत में भर्ती कराया गया। बैरपान निवासी अजय गुप्ता अपने साथी रेहटा निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर डिबुलगंज गया था। दोपहर में वहां से वापस रेहटा लौट रहे थे। डिबुलगंज दुर्गा मंदिर के सामने विपरीत दिशा से रहे वाहन के कारण बाइक लड़खड़ाकर ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में अजय और जितेंद्र को गंभीर चोट आई। डायल 112 की मदद से एंबुलेंस ने दोनों युवकों को डिबुलगंज संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। जितेंद्र के सिर व चेहरे और अजय के दाहिने हाथ कंधे, कमर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें मप्र के जयंत स्थित नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अनपरा प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है।
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो दोस्त, एक की मौत; VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 19:28 IST
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो दोस्त, एक की मौत; VIDEO #VaranasiLiveNews
