भदोही के नवोदय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो शुरु, VIDEO
जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो ट्रायल का शुभारंभ हुआ। इसमें वाराणसी संकुल की 12 में नौ टीमों ने भाग लिया। पहले दिन मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, कौशांबी और भदोही की टीमों ने जीत के लिए पसीना बहाया। संकुल में अमेठी, सुल्तानपुर और चंदौली की टीमें अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी। प्राचार्य डॉ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि ट्रायल में 14-17 और 19 बालक-बालिका वर्ग की टीमें खेलने के लिए आई हैं। छात्र छात्राएं इस प्रतियोगिता से चयनित होकर बालक वर्ग नवोदय विद्यालय अलीगढ़ और बालिका वर्ग नवोदय विद्यालय मऊ में क्षेत्रीय संभागीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं रंगारंग कार्यक्रम से किया गया। प्राचार्य ने बताया कि ज़िंदगी भी खेलों की तरह है। जिसमें आपको समय सीमा में बंधे हुए लक्ष्य की प्राप्ति करनी होती है। हमें खेलों से बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है। उप प्राचार्य वैजयंती तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर डॉ. एसडी मिश्र, मार्कंडेय सिंह, संगीता यादव, शैलेंद्र सिंह, रज़ी सिद्दीकी, ओम प्रकाश आदि रहे।
भदोही के नवोदय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो शुरु, VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:58 IST
भदोही के नवोदय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो शुरु, VIDEO #VaranasiLiveNews
