ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा शोभायात्रा, भारत माता की जय के लगे जयकारे
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में तिरंगा शोभायात्रा निकाली। इसकी अध्यक्षता पार्टी के महानगर अध्यक्ष एसपी सिंह ने की। शोभा यात्रा सिविल लाइंस स्थित भदरी कोठी कार्यालय से निकलकर सिविल लाइंस के प्रमुख मार्गों से होते सुभाष चौराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान पार्टी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, प्रधान महासचिव महानगर वीके सिंह राजू, महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संजय सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ संदीप केसरवानी, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्ण राज सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा शोभायात्रा, भारत माता की जय के लगे जयकारे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2025, 19:06 IST
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा शोभायात्रा, भारत माता की जय के लगे जयकारे #VaranasiLiveNews
