सांसद वीरेंद्र सिंह बोले- एमएलसी चुनाव परिणाम से साफ है कि काशी की जनता ने प्रधानमंत्री को नकारा;video
चंदौली के समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने एमएलसी चुनाव के परिणामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के परिणाम ने संकेत दे दिया है कि प्रधानमंत्री को काशी की जनता ने नकार दिया है। पूर्वांचल से बदलाव का आगाज हो चुका है और 2027 में समाजवादियों की सरकार बनेगी। एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह ने यह बात कही। उन्होंने चुनाव परिणाम को प्रदेश की राजनीतिक दिशा से जोड़ते हुए समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनने का दावा किया।
सांसद वीरेंद्र सिंह बोले- एमएलसी चुनाव परिणाम से साफ है कि काशी की जनता ने प्रधानमंत्री को नकारा;video #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 14:40 IST
सांसद वीरेंद्र सिंह बोले- एमएलसी चुनाव परिणाम से साफ है कि काशी की जनता ने प्रधानमंत्री को नकारा;video #VaranasiLiveNews
