Shahjahanpur: अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 का जिला स्तरीय ट्रॉयल कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बेहतर गेंदबाजी व बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। रविवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुए ट्रॉयल में 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें टीमें बनाकर मैच कराए गए। पहला मैच ग्रुप ए और डी के मध्य कराय गया। इसमें ए टीम के आकर्षित और आराध्य मौर्या ने अपनी बल्लेबाजी से निर्णायकों को प्रभावित किया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतर पारी खेली। डी टीम के माही पटेल ने दो विकेट हासिल किए। इसके बाद डी-टीम के बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया। इसमें सामित दास और आदर्श कुमार ने बल्लेबाजी से छाप छोड़ी। जबकि ए टीम के मानिकांत और उत्कर्ष ने दो विकेट हासिल किए। इससे पहले ट्रॉयल का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि ट्रॉयल में बेहतर प्रदर्शन करने वालों की सूची उत्तर प्रदेश के जूनियर टीम के चयनकर्ता कमलकांत कनौजिया को भेजी जाएगी। वह ही प्रदर्शन के आधार पर 17 सदस्यीय जिला स्तरीय टीम का चयन करेंगे। चयनित टीम को मंडल स्तर पर होने वाले क्रिकेट मैच में मौका दिया जाएगा।
Shahjahanpur: अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 14:45 IST
Shahjahanpur: अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा #VaranasiLiveNews
