दशहरा मेले को लेकर रुड़की में सड़क पर ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा

दशहरा मेले और रावण दहन कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में जाम से निपटने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर सड़कों पर लगे अतिक्रमण और सड़क किनारे खड़े रेहड़ी-ठेलों को हटवाया गया। पुलिस का उद्देश्य मेले में आने वाले लोगों को जाम से राहत दिलाना और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना है। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ ने बताया कि पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक सिविल लाइंस क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगा। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों और किनारे रेहड़ी-ठेले लगाने वालों को हटाया जा रहा है, ताकि लोगों के आवागमन में बाधा न आए। यातायात पुलिस दिनभर शहर की सड़कों पर व्यवस्था संभालने में जुटी रही।

दशहरा मेले को लेकर रुड़की में सड़क पर ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दशहरा मेले को लेकर रुड़की में सड़क पर ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा #VaranasiLiveNews