VIDEO: भीमताल में पर्यटन मंत्री ने किया संवाद, 12 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

विकास भवन भीमताल सभागार में सोमवार को पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जिले में 12.58 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने भीमताल में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास निर्माण की मांग की। ताकि जाम की समस्या दूर हो सके और स्थानीय व्यापारियों का रोजगार प्रभावित न हो सके। उन्होंने भीमताल में पार्किंग निर्माण की मांग के साथ विनायक से घोड़ाखाल तक सड़क पर डामरीकरण की मांग की। महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी भगत ने भीमताल में लोनिवि की सड़कों के गड्ढों से निजात दिलाने के लिए डामरीकरण की मांग की। महेश जोशी, मदन गिरी ने नौकुचियाताल-भीमताल मार्ग को चौड़ीकरण करने, सिंचाई नहरों को सही कराने, बाहरी लोगों की ओर चलाए जा होम स्टे पर कार्रवाई करने की मांग की। गोपाल कृष्ण भट्ट ने ढुंगशिल की पहाड़ी से होते भूस्खलन को रोकने के कार्रवाई करने और वन्य जीवों की समस्या को दूर करने के लिए सोलर लाइट लगाने की मांग की। दिनेश सांगुड़ी ने प्राधिकरण से स्थानीय लोगों को नक्शे पास कराने में छूट, सांगुड़ी गांव मार्ग पर अतिक्रमण को हटाने कहा। कुलदीप बोहरा ने जिला पंचायत की ओर से सफाई नहीं करने और लवेंद्र रौतेला ने भीमताल के लोनिवि के वित्त नियंत्रक कार्यालय के लिए भूमि का चयन करने की मांग की। मंत्री ने भीमताल में पार्किंग निर्माण के साथ जिले की सड़कों पर हुए गड्ढों को जल्द सही कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों को तत्काल ठीक कराने को कहा। मंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को होम स्टे से जोड़ने के लिए सरकार छह कमरों को बढ़ाकर 12 कमरे कराने को लेकर योजना बना रही है। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, प्रदीप पाठक, पुष्कर सिंह मेहरा, कमलेश रावत, योगेश तिवारी, घनश्याम पांडे आदि मौजूद रहे।

VIDEO: भीमताल में पर्यटन मंत्री ने किया संवाद, 12 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 14:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: भीमताल में पर्यटन मंत्री ने किया संवाद, 12 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास #VaranasiLiveNews