सोनभद्र में भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से सगे भाइयों समेत तीन की मौत

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी तिराहे के पास रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह (61), बड़े भाई कमला सिंह (65) और साढ़ू प्रेम सिंह की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और एक तिलकोत्सव समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जैसे ही सोमवार को लोगों को इस हादसे की जानकारी मिली, स्तब्ध रह गए। घर और पोस्टमार्टम हाउस पर परिचितों-रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रही।

सोनभद्र में भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से सगे भाइयों समेत तीन की मौत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 09:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोनभद्र में भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से सगे भाइयों समेत तीन की मौत #VaranasiLiveNews