VIDEO: रुद्रपुर में चोरों ने एक साल दो महीने में दूसरी बार खंगाली मोबाइल की दुकान, 12 लाख की चोरी का अनुमान

रुद्रपुर शहर के अतिव्यस्त अग्रसेन चौक पर चोरों ने फिर मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। एक साल दो महीने के भीतर दुकान में ये दूसरी चोरी है। दुकानदान ने 12 लाख की चोरी का अनुमान लगाया है। अग्रसेन चौक पर गौरव मुंजाल की मोबाइल की दुकान है। गौरव के अनुसार बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चल गया था। बृहस्पतिवार को दुकान पहुंचा तो मोबाइल गायब थे और सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। चोर दुकान की बगल में सीढ़ी से छत पर पहुंचे और दरवाजा उखाड़कर अन्दर घुसे। इसके बाद सारे मोबाइल लेकर छत पर आए। कवर से मोबाइल निकलकर डिब्बे छत पर ही छोड़ गए। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। विधायक तिलक राज बेहड़ और व्यापारी नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

VIDEO: रुद्रपुर में चोरों ने एक साल दो महीने में दूसरी बार खंगाली मोबाइल की दुकान, 12 लाख की चोरी का अनुमान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 16:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: रुद्रपुर में चोरों ने एक साल दो महीने में दूसरी बार खंगाली मोबाइल की दुकान, 12 लाख की चोरी का अनुमान #VaranasiLiveNews