Nainital: जिले के प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा की
नैनीताल जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने ब्रस्पतिवार को विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए को वह विकास कार्यों में तेजी लाए। प्रत्येक पात्र को उसका हक दिलाने के लिए उन्हें योजना से जोड़े। विभिन्न योजनाएँ समाजिक समानताओं के लिए है, ऐसे में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन न होने से योजना का मूल सार्थक नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अन्य विकास कार्य भी गुणवत्ता पारदर्शिता से करें।। इसमें समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में लोनिवि, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, नगर पालिका,। कृषि विभाग, बाल विकास समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। राज्य अतिथि गृह में बैठक जारी है।
Nainital: जिले के प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा की #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 15:59 IST
Nainital: जिले के प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा की #VaranasiLiveNews
