मिशन शक्ति अभियान फेज-05 का दूसरा चरण हुआ शुरू, शोहदों को चेताया
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस विभाग ने मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के दूसरे चरण की शुरुआत की। पुलिस लाइंस से महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकाली और शोहदों को चेताया। बाइक रैली को डीआईजी संजीव त्यागी ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मौजूद एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि नवरात्र में देवी मंदिरों, रामनवमी पंडालों और अन्य धार्मिक स्थलों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के दूसरे फेज का अभियान 30 दिनों तक चलेगा।
मिशन शक्ति अभियान फेज-05 का दूसरा चरण हुआ शुरू, शोहदों को चेताया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 15:01 IST
मिशन शक्ति अभियान फेज-05 का दूसरा चरण हुआ शुरू, शोहदों को चेताया #VaranasiLiveNews
