पुलिस व नगर परिषद ने सड़कों से हटवाया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

गोहाना। त्योहार सीजन में शहर की सड़कों व फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए शनिवार को नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर परिषद कर्मियों के साथ सिटी थाना प्रभारी सुभाष चंद भी शामिल रहे। उन्होंने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए। वहीं अतिक्रमण करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इसके चलते शहर में वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानदार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए सामान को फुटपाथ पर रख रहे हैं। इससे शहर की सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। डीसीपी विक्रांत भूषण ने पुलिसकर्मियों को सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। डीसीपी के निर्देशानुसार पुलिस ने नगर परिषद के साथ मिलकर फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त किया। अतिक्रमण हटाओ अभियान सिविल रोड, तहसील रोड, समता चौक, आंबेडकर चौक पर चलाया गया। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने, यातायात व्यवस्था बाधित करने तथा आमजन की आवाजाही में परेशानी पैदा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस व नगर परिषद ने सड़कों से हटवाया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा करने पर होगी कानूनी कार्रवाई #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 14:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पुलिस व नगर परिषद ने सड़कों से हटवाया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा करने पर होगी कानूनी कार्रवाई #VaranasiLiveNews