पांव छूकर बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी करने वाला गिरफ्तार, जानकारी देते सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम

सीपरी बाजार इलाके में बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी करने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से वृद्धा का टॉप्स एवं मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि 12 फरवरी सुबह करीब दस बजे मसीहागंज के बौद्ध नगर निवासी दिनेश की दादी रानिया देवी घर से कूड़ा फेंकने बाहर निकली थीं। इसी दौरान वहां पहुंचे युवक ने उनका पांव छूकर खुद को परिचित बताया। उनके कान से सोने के कुंडल उतरवा लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही थी। सीसीटीवी कैमरों से भी उसकी शिनाख्त कराई गई। मंगलवार को राजघाट कॉलोनी पुलिया के पास उसके होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय अहिरवार निवासी कुम्हराग, थाना ओरछा बताया। उसके पास से टप्पेबाजी में गए टॉप्स एवं मोटर साइकिल बरामद हुई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मसीहागंज साजेश सिंह, मुकेश सिंह, शिवम शुक्ला शामिल रहे।

पांव छूकर बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी करने वाला गिरफ्तार, जानकारी देते सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 09:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पांव छूकर बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी करने वाला गिरफ्तार, जानकारी देते सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम #VaranasiLiveNews