आजम से मिलने पहुंचीं तजीन फात्मा व युसूफ मलिक

दो पैन कार्ड मामले में जेल में बंद सपा नेता आजम खां व अब्दुल्ला आजम से मिलने के लिए उनकी पूर्व सांसद पत्नी डा.तजीन फात्मा परिवार के साथ जेल पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ मुरादाबाद के सपा नेता युसूफ मलिक भी साथ रहे। सपा नेता आजम खां व अब्दुल्ला आजम दो पैन कार्ड व पासपोर्ट मामले में जेल में हैं। जेल में बंद आजम व अब्दुल्ला आजम खां से मिलने के लिए सोमवार को आजम खां की पत्नी डा.तजीन फात्मा, बेटे अदीब आजम खां के साथ जेल में पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ मुरादाबाद के सपा नेता युसूफ मलिक भी पहुंचे। मुलाकात के बाद युसूफ मलिक ने कहा कि सपा नेता आजम खां की तबियत नसाज है। उन्होंने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस से सपा में शामिल होने पर कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी। 2027 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

आजम से मिलने पहुंचीं तजीन फात्मा व युसूफ मलिक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 19:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


आजम से मिलने पहुंचीं तजीन फात्मा व युसूफ मलिक #VaranasiLiveNews