महाशिवरात्रि से आस्था यात्रा शुरू: ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकले सुशील प्रधान, 12 ज्योतिर्लिंग-चार धाम करेंगे दर्शन
महाशिवरात्रि के अवसर पर नोएडा के ग्राम पर्थला खंजरपुर निवासी किसान परिवार से जुड़े सुशील प्रधान ने धार्मिक यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा मॉडिफाइड ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से की जा रही है। आस्था और परंपरा से जुड़ी इस यात्रा पर सुशील प्रधान अपने सात साथियों के साथ रवाना हुए हैं। लगभग सवा दो महीने तक चलने वाली इस यात्रा में वे देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धाम के दर्शन करेंगे। उनकी यात्रा नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से शुरू होकर बद्रीनाथ धाम तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वे सोमनाथ मंदिर, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, केदारनाथ मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, काशी विश्वनाथ मंदिर, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, वैद्यनाथ धाम, रामेश्वरम मंदिर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे।
महाशिवरात्रि से आस्था यात्रा शुरू: ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकले सुशील प्रधान, 12 ज्योतिर्लिंग-चार धाम करेंगे दर्शन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 16:50 IST
महाशिवरात्रि से आस्था यात्रा शुरू: ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकले सुशील प्रधान, 12 ज्योतिर्लिंग-चार धाम करेंगे दर्शन #VaranasiLiveNews
