सपाइयों ने थाली ताली बजा कर किया गैस सिलिंडर मूल्य वृद्धि का विरोध

स्थानीय देवरिया बाईपास पर काली मंदिर के निकट गैस सिलेंडर मुख्य वृद्धि को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार के विरोध में ताली व थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा की नीतियों व महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। लेकिन भाजपा सरकार इस पर रोक लगाने के बजाय लगातार महंगाई बढ़ाती जा रही है। यह सरकार महंगाई बेरोजगारी पर पूरी तरह फेल है। इस दौरान मुख्य रूप से संजय यादव रोहित शर्मा आदित्य सिंह राकेश चौहान इस्लाम अंसारी सुभाष चन्द्र सिंह ठाकुर प्रसाद विजय शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

सपाइयों ने थाली ताली बजा कर किया गैस सिलिंडर मूल्य वृद्धि का विरोध #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सपाइयों ने थाली ताली बजा कर किया गैस सिलिंडर मूल्य वृद्धि का विरोध #VaranasiLiveNews