Almora: 6.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 6.20 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी कोतवाली में नशा तस्करी के दो मामले दर्ज है। वह जेल में सजा भी काट चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में उनकी टीम ने मेडिकल कॉलेज के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर स्यालीधार अल्मोड़ा निवासी दीपक सिंह (26) को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुईं। उसे मौके पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Almora: 6.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 16:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Almora: 6.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल #VaranasiLiveNews