Sirmour: मांगों को लेकर 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों ने निकाली रोष रैली
जिला मुख्यालय नाहन में शुक्रवार को 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर कर्मी सड़कों पर उतरे। इस दौरान प्रदेश सरकार व कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मियों ने चौगान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान लगातार मांगों की अनदेखी करने सहित कईं गंभीर आरोप लगाए। कर्मियों ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई कि 15 सालों से कर्मी 12-12 घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं। मगर संबंधित कंपनी कर्मियों का शोषण कर रही है। 108 व 102 कर्मी यूनियन के जिला सिरमौर के प्रधान सुनील दत्त ने कहा कि मेड्सवान् कंपनी आपातकाल वाहनों के खराब होने की स्थिति में उनका वेतन काट रही है। आठ की बजाय 12-12 घंटे का काम लिया जा रहा है। बावजूद इसके उन्हें 11700 रुपये का वेतन सिर्फ काम के घंटे के हिसाब से दिया जा रहा है। यूनियन ने कहा की फिलहाल 5 दिनों की काम छोड़ो हड़ताल की जा रही है ताकि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर गौर कर समाधान करें। यदि मांगों की अनदेखी हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की ओर यूनियन बढ़ेगी। पदाधिकारियों ने इस दौरान आम जनता को आपातकाल वाहनों की हड़ताल से होने वाली परेशानियों को लेकर भी माफी मांगी है।
Sirmour: मांगों को लेकर 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों ने निकाली रोष रैली #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 15:33 IST
Sirmour: मांगों को लेकर 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों ने निकाली रोष रैली #VaranasiLiveNews
